RamCharitManas (RamCharit.in)

इंटरनेट पर श्रीरामजी का सबसे बड़ा विश्वकोश | RamCharitManas Ramayana in Hindi English | रामचरितमानस रामायण हिंदी अनुवाद अर्थ सहित

देवी-स्तुति

Spread the Glory of Sri SitaRam!

  राग मारू

१५

दुसह दोष-दुख, दलनि, करु देवि दाया.

विश्व-मूलाऽसि, जन-सानुकूलाऽसि, कर शूलधारिणि महामूलमाया ||१ ||

 

तडित गर्भाङ्ग सर्वाङ्ग सुन्दर लसत, दिव्य पट भव्य भूषण विराजैं.

बालमृग-मंजु खंजन-विलोचनि, चन्द्रवदनि लखि कोटि रतिमार लाजैं ||२ ||

 

रूप-सुख-शील-सीमाऽसि, भीमाऽसि, रामाऽसि, वामाऽसि वर बुद्धि बानी.

छमुख हेरंब-अंबासि, जगदंबिके, शंभु-जायासि जय जय भवानी ||३ ||

 

चंड-भुजदंड-खंडनि, बिहंडनि महिष मुंड-मद-भंग कर अंग तोरे.

शुंभ-निःशुंभ कुम्भीश रण-केशरिणि, क्रोध-वारीश अरि-वृन्द बोरे ||४ ||

 

निगम-आगम-अगम गुर्वि! तव गुन-कथन, उर्विधर करत जेहि सहसजीहा.

देहि मा, मोहि पन प्रेम यह नेम निज, राम घनश्याम तुलसी पपीहा ||५ ||

 राग रामकली

१६

जय जय जगजननि देवि सुर-नर-मुनि-असुर-सेवि,

         भुक्ति-मुक्ति-दायनी, भय-हरणि कालिका.

मंगल-मुद-सिद्धि-सदनि, पर्वशर्वरीश-वदनि,

         ताप-तिमिर-तरुण-तरणि-किरणमालिका ||१ ||

 

वर्म, चर्म कर कृपाण, शूल-शेल-धनुषबाण,

         धरणि, दलनि दानव-दल, रण-करालिका.

पूतना-पिंशाच-प्रेत-डाकिनी-शाकिनी-समेत,

         भूत-ग्रह-बेताल-खग-मृगालि-जालिका ||२ ||

 

जय महेश-भामिनी, अनेक-रूप-नामिनी,

         समस्त-लोक-स्वामिनी, हिमशैल-बालिका.

रघुपति-पद परम प्रेम, तुलसी यह अचल नेम,

         देहु ह्वै प्रसन्न पाहि प्रणत-पालिका ||३ ||


Spread the Glory of Sri SitaRam!

Shiv

शिव RamCharit.in के प्रमुख आर्किटेक्ट हैं एवं सनातन धर्म एवं संस्कृत के सभी ग्रंथों को इंटरनेट पर निःशुल्क और मूल आध्यात्मिक भाव के साथ कई भाषाओं में उपलब्ध कराने हेतु पिछले 8 वर्षों से कार्यरत हैं। शिव टेक्नोलॉजी पृष्ठभूमि के हैं एवं सनातन धर्म हेतु तकनीकि के लाभकारी उपयोग पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्कृष्ट व निःशुल्क सेवाकार्यों हेतु आपके आर्थिक सहयोग की अति आवश्यकता है! आपका आर्थिक सहयोग हिन्दू धर्म के वैश्विक संवर्धन-संरक्षण में सहयोगी होगा। RamCharit.in व SatyaSanatan.com धर्मग्रंथों को अनुवाद के साथ इंटरनेट पर उपलब्ध कराने हेतु अग्रसर हैं। कृपया हमें जानें और सहयोग करें!

X
error: