RamCharitManas (RamCharit.in)

इंटरनेट पर श्रीरामजी का सबसे बड़ा विश्वकोश | RamCharitManas Ramayana in Hindi English | रामचरितमानस रामायण हिंदी अनुवाद अर्थ सहित

श्रीराम स्तुति

Spread the Glory of Sri SitaRam!

श्रीराम-स्तुति
४३

जयति
सच्चिदव्यापकानन्द परब्रह्म-पद विग्रह-व्यक्त लीलावतारी।
विकल ब्रह्मादि,सुर,सिद्ध,सङ्कोचवश,विमल गुण-गेह नर-देह-धारी। १।

जयति
कोशलाधीश कल्याण कोशलसुता,कुशल कैवल्य-फल चारु चारी।
वेद-बोधित करम-धरम-धरनीधेनु,विप्र-सेवक साधु-मोदकारी ॥ २ ॥

जयति ऋषि-मखपाल,शमन-सज्जन-साल,शापवश मुनिवधू-पापहारी।
भञ्जि भवचाप,दलि दाप भूपावली,सहित भृगुनाथ नतमाथ भारी ॥ ३ ॥

जयति धारमिक-धुर,धीर रघुवीर गुर-मातु-पितु-बन्धु-वचनानुसारी।
चित्रकूटाद्रि विन्ध्याद्रि दण्डकविपिन,धन्यकृत पुन्यकानन-विहारी ॥ ४ ॥

जयति पाकारिसुत-काक-करतूति-फलदानि खनि गर्त गोपित विराधा।
दिव्य देवी वेश देखि लखि निशिचरी जनु विडम्बित करी विश्वबाधा ॥ ५ ॥

जयति खर-त्रिशिर-दूषण चतुर्दश-सहस-सुभट-मारीच-संहारकर्ता।
गृध्र-शबरी-भक्ति-विवश करुणासिन्धु,चरित निरुपाधि,त्रिविधार्तिहर्ता ॥ ६ ॥

जयति मद-अन्ध कुकबन्ध बधि,बालि बलशालि बधि,करन सुग्रीव राजा।
सुभट मर्कट-भालु-कटक-सङ्घट सजत,नमत पद रावणानुज निवाजा ॥ ७ ॥

जयति पाथोधि-कृत-सेतु कौतुक हेतु,काल-मन अगम लई ललकि लङ्का।
सकुल,सानुज,सदल दलित दशकण्ठ रण,लोक-लोकप किये रहित-शङ्का ॥ ८ ॥

जयति सौमित्रि-सीता-सचिव-सहित चले पुष्पकारुढ निज राजधानी।
दासतुलसी मुदित अवधवासी सकल,राम भे भूप वैदेहि रानी ॥ ९ ॥

४४

जयति
राज-राजेन्द्र राजीवलोचन,राम
नाम कलि-कामतरु,साम-शाली।
अनय-अम्भोधि-कुम्भज,निशाचर-निकर-
तिमिर-घनघोर-खरकिरणमाली ॥ १ ॥

जयति मुनि-देव-नरदेव दसरत्थके ,
देव-मुनि-वन्द्य किय अवध-वासी।
लोक नायक-कोक-शोक-सङ्कट-शमन,
भानुकुल-कमल कानन-विकासी ॥ २ ॥

जयति श्रृङ्गार-सर तामरस-दामदुति-
देह,गुणगेह,विश्वोपकारी ॥ ।३ ॥

सकल सौभाग्य-सौन्दर्य-सुषमारुप,
मनोभव कोटि गर्वापहारी ॥ ३ ॥

(जयति) सुभग सारङ्ग सुनिखङ्ग सायक शक्ति,
चारु चर्मासि वर वर्मधारी।
धर्मधुरधीर,रघुवीर,भुजबल अतुल,।
हेलया दलित भूभार भारी ॥ ४ ॥

जयति कलधौत मणि-मुकुट,कुण्डल,तिलक-
झलक भलि भाल,विधु-वदन-शोभा।
दिव्य भूषन,बसन पीत,उपवीत,
किय ध्यान कल्यान-भाजन न को भा ॥ ५ ॥

(जयति)भरत-सौमित्रि-शत्रुघ्न-सेवित,सुमुख,
सचिव-सेवक-सुखद, सर्वदाता ॥
अधम,आरत,दीन,पतित,पातक-पीन
सकृत नतमात्र कहि ‘पाहि’ पाता ॥ ६ ॥

जयति जय भुवन दसचारि जस जगमगत,
पुन्यमय,धन्य जय रामराजा।
चरित-सुरसरित कवि-मुख्य गिरि निःसरित,
पिबत,मज्जत मुदित सँत-समाजा ॥ ७ ॥

जयति वर्णाश्रमाचारपर नारि-नर,
सत्य-शम-दम-दया-दानशीला।
विगत दुख-दोष,सन्तोस सुख सर्वदा,
सुनत,गावत राम राजलीला ॥ ८ ॥

जयति वैराग्य-विज्ञान-वारांनिधे
नमत नर्मद,पाप-ताप-हर्ता।
दास तुलसी चरण शरण संशय-हरण,
देहि अवलम्ब वैदेहि-भर्ता ॥ ९ ॥

राग गौरी
४५

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणं।
नवकञ्ज-लोचन,कञ्ज-मुख,कर-कञ्ज,पद कञ्जारुणं ॥ १ ॥

कन्दर्प अगणित अमित छवि,नवनिल नीरद सुन्दरं।
पट पीत मानहु तड़ित रुचि शुचि नौमि जनक सुतावरं ॥ २ ॥

भजु दीनबन्धु दिनेश दानव-दैत्य-वंश निकन्दनं।
रघुनन्द आनँदकन्द कोशलचन्द दशरथ-नन्दनं ॥ ३ ॥

सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारु अङ्ग विभूषणं।
आजानुभुज शर-चाप-धर,सङ्ग्राम-जित-खरदूषणं ॥ ४ ॥

इति वदति तुलसीदास शङ्कर-शेष-मुनि-मन-रञ्जनं।
मम ह्रदय कञ्ज निवास करु कामादि खल-दल-गञ्जनं ॥ ५ ॥


Spread the Glory of Sri SitaRam!

Shiv

शिव RamCharit.in के प्रमुख आर्किटेक्ट हैं एवं सनातन धर्म एवं संस्कृत के सभी ग्रंथों को इंटरनेट पर निःशुल्क और मूल आध्यात्मिक भाव के साथ कई भाषाओं में उपलब्ध कराने हेतु पिछले 8 वर्षों से कार्यरत हैं। शिव टेक्नोलॉजी पृष्ठभूमि के हैं एवं सनातन धर्म हेतु तकनीकि के लाभकारी उपयोग पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्कृष्ट व निःशुल्क सेवाकार्यों हेतु आपके आर्थिक सहयोग की अति आवश्यकता है! आपका आर्थिक सहयोग हिन्दू धर्म के वैश्विक संवर्धन-संरक्षण में सहयोगी होगा। RamCharit.in व SatyaSanatan.com धर्मग्रंथों को अनुवाद के साथ इंटरनेट पर उपलब्ध कराने हेतु अग्रसर हैं। कृपया हमें जानें और सहयोग करें!

X
error: