RamCharitManas (RamCharit.in)

इंटरनेट पर श्रीरामजी का सबसे बड़ा विश्वकोश | RamCharitManas Ramayana in Hindi English | रामचरितमानस रामायण हिंदी अनुवाद अर्थ सहित

हनुमत स्तुति

Spread the Glory of Sri SitaRam!

हनुमत-स्तुति
राग धनाश्री
२५

जयत्यञ्जनी-गर्भ-अम्भोधि-सम्भूत विधु विबुध-कुल-कैरवानन्दकारी।
केसरी-चारु-लोचन चकोरक-सुखद, लोकगन-शोक-सन्तापहारी ॥ १ ॥

जयति जय बालकपि केलि-कौतुक उदित-चण्डकर-मण्डल-ग्रासकर्त्ता।
राहु-रवि-शक्र-पवि-गर्व-खर्वीकरण शरण-भयहरण जय भुवन-भर्ता ॥ २ ॥

जयति रणधीर, रघुवीरहित,देवमणि,रुद्र-अवतार, संसार-पाता।
विप्र-सुर-सिद्ध-मुनि-आशिषाकारवपुष,विमलगुण,बुद्धि-वारिधि-विधाता ॥ ३ ॥

जयति सुग्रीव-ऋक्षादि-रक्षण-निपुण,बालि-बलशालि-बध-मुख्यहेतू।
जलधि-लङ्घन सिंह सिंहिङ्का-मद-मथन,रजनिचर-नगर-उत्पात-केतू ॥ ४ ॥

जयति भूनन्दिनी-शोच-मोचन विपिन-दलन घननादवश विगतशङ्का।
लूमलीलाऽनल-ज्वालमालाकुलित होलिकाकरण लङ्केश-लङ्का ॥ ५ ॥

जयति सौमित्र रघुनन्दनानन्दकर,ऋक्ष-कपि-कटक-सङ्घट-विधायी।
बद्ध-वारिधि-सेतु अमर-मङ्गल-हेतु,भानुकुलकेतु-रण-विजयदायी ॥ ६ ॥

जयति जय वज्रतनु दशन नख मुख विकट,चण्ड-भुजदण्ड तरु-शैल-पानी।
समर-तैलिक-यन्त्र तिल-तमीचर-निकर,पेरि डारे सुभट घालि घानी ॥ ७ ॥

जयति दशकण्ठ-घटकर्ण-वारिद-नाद-कदन-कारन,कालनेमि-हन्ता।
अघटघटना-सुघट सुघट-विघटन विकट,भूमि-पाताल-जल-गगन-गन्ता ॥ ८ ॥

जयति विश्व-विख्यात बानैत-विरुदावली,विदुष बरनत वेद विमल बानी।
दास तुलसी त्रास शमन सीतारमण सङ्ग शोभित राम-राजधानी ॥ ९ ॥

२६

जयति मर्कटाधीश ,मृगराज-विक्रम,महादेव,मुद-मङ्गलालय,कपाली।
मोह-मद-क्रोध-कामादि-खल-सङ्कुला,घोर संसार-निशि किरणमाली ॥ १ ॥

जयति लसदञ्जनाऽदितिज,कपि-केसरी-कश्यप-प्रभव,जगदार्त्तिहर्त्ता।
लोक-लोकप-कोक-कोकनद-शोकहर,हंस हनुमान कल्यानकर्ता ॥ २ ॥

जयति सुविशाल-विकराल-विग्रह,वज्रसार सर्वाङ्ग भुजदण्ड भारी।
कुलिशनख, दशनवर लसत,बालधि बृहद, वैरि-शस्त्रास्त्रधर कुधरधारी ॥ ३ ॥

जयति जानकी-शोच-सन्ताप-मोचन,रामलक्ष्मणानन्द-वारिज-विकासी।
कीस-कौतुक-केलि-लूम-लङ्का-दहन,दलन कानन तरुण तेजरासी ॥ ४ ॥

जयति पाथोधि-पाषाण-जलयानकर,यातुधान-प्रचुर-हर्ष-हाता।
दुष्टरावण-कुम्भकर्ण-पाकारिजित-मर्मभित्,कर्म-परिपाक-दाता ॥ ५ ॥

जयति भुवननैकभूषण,विभीषणवरद,विहित कृत राम-सङ्ग्राम साका।
जयति पर-यत्रम्मन्त्राभिचार-ग्रसन,कारमन-कूट-कृत्यादि-हन्ता।
शाकिनी-डाकिनी-पूतना-प्रेत-वेताल-भूत-प्रमथ-यूथ-यन्ता ॥ ७ ॥

पुष्पकारूढ़ सौमित्रि-सीता-सहित,भानु-कुलभानु-कीरति-पताका ॥
जयति वेदान्तविद विविध-विद्या-विशद,वेद-वेदाङ्गविद ब्रह्मवादी।
ज्ञान- विज्ञान-वैराग्य-भाजन विभो,विमल गुण गनति शुकनारदादी ॥ ८ ॥

जयति काल-गुण-कर्म-माया-मथन, निश्चलज्ञान,व्रत-सत्यरत,धर्मचारी।
सिद्ध-सुरवृन्द-योगीन्द्र-सेवति सदा,दास तुलसी प्रणत भय-तमारी ॥ ९ ॥

२७

जयति मङ्गलागार, संसारभारापहर,वानराकारविग्रह पुरारी।
राम-रोषानल-ज्वालमाला-मिष ध्वान्तर-सलभ-संहारकारी ॥ १ ॥

जयति मरुदञ्जनामोद-मन्दिर,नतग्रीव सुग्रीव-दुखःखैकबन्धो।
यातुधानोद्धत-क्रुद्ध-कालाग्निहर,सिद्ध-सुर-सज्जनानन्द-सिन्धो ॥ २ ॥

जयति रुद्राग्रणी,विश्व-वन्द्याग्रणी, विश्वविख्यात-भट-चक्रवर्ती।
सामगाताग्रणी,कामजेताग्रणी,रामहित,रामभक्तानुवर्ती ॥ ३ ॥

जयतिसङ्ग्रामजय, रामसन्देसहर,कौशला-कुशल-कल्याणभाषी।
राम-विरहार्क-सन्तप्त-भरतादि-नरनारि-शीतलकरण कल्पशाषी ॥ ४ ॥

जयति सिंहासनासीन सीतारमण,निरखि निर्भरहरण नृत्यकारी।
राम सम्भ्राज शोभा-सहित सर्वदा तुलसिमानस-रामपुर-विहारी ॥ ५ ॥

२८

जयति वात-सञ्जात,विख्यात विक्रम,बृहद्बाहु,बलबिपुल,बालधिबिसाला।
जातरूपाचलाकारविग्रह,लसल्लोम विद्युल्लता ज्वालमाला ॥ १ ॥

जयति बालार्क वर-वदन,पिङ्गल-नयन,कपिश-कर्कश-जटाजूटधारी।
विकट भृकुटी,वज् दशन नख,वैरि-मदमत्त-कुञ्जर-पुञ्ज-कुञ्जरारी ॥ २ ॥

जयति भीमार्जुन-व्यालसूदन-गर्वहर, धनञ्जय-रथ-त्राण-केतू।
भीष्म-द्रोण-कर्णादि-पालित,कालदृक सुयोधन-चमू-निधन-हेतू ॥ ३ ॥

जयति गतराजदातार,हन्तार संसार-सङ्कट,दनुज-दर्पहारी।
ईति-अति-भीति-ग्रह-प्रेत-चौरानल-व्याधिबाधा-शमन घोर मारी ॥ ४ ॥

जयति निगमागम व्याकरण करणलिपि,काव्यकौतुक-कला-कोटि-सिन्धो।
सामगायक, भक्त-कामदायक,वामदेव,श्रीराम-प्रिय-प्रेम बन्धो ॥ ५ ॥

जयति घर्माशु-सन्दग्ध-सम्पाति-नवपक्ष-लोचन-दिव्य-देहदाता।
कालकलि-पापसन्ताप-सङ्कुल सदा,प्रणत तुलसीदास तात-माता ॥ ६ ॥

२९

जयति निर्भरानन्द-सन्दोह कपिकेसरी,केसरी-सुवन भुवनैकभर्ता।
दिव्यभूम्यञ्जना-मञ्जुलाकर-मणे,भक्त-सन्ताप-चिन्तापहर्ता ॥ १ ॥

जयति धमार्थ-कामापवर्गद,विभो ब्रह्मलोकादि-वैभव-विरागी।
वचन-मानस-कर्म सत्य-धर्मव्रती,जानकीनाथ-चरणानुरागी ॥ २ ॥

जयति बिहगेश-बलबुद्धि-बेगाति-मद-मथन,मनमथ-मथन,ऊर्ध्वरेता।
महानाटक-निपुन,कोटि-कविकुल-तिलक,गानगुण-गर्व-गन्धर्व-जेता ॥ ३ ॥

जयति मन्दोदरी-केश-कर्षण,विद्यमान दशकण्ठ भट-मुकुट मानी।
भूमिजा-दुःख-सञ्जात रोषान्तकृत-जातनाजन्तु कृत जातुधानी ॥ ४ ॥

जयति रामायण-श्रवण-सञ्जात-रोमाञ्च,लोचन सजल, शिथिल वाणी।
रामपदपद्म-मकरन्द-मधुकर पाहि,दास तुलसी शरण,शूलपाणी ॥ ५ ॥

राग सारङ्ग
३०

जाके गति है हनुमानकी।
ताकी पैज पूजि आई, यह रेखा कुलिस पषानकी ॥ १ ॥

अघटित-घटन, सुघट-बिघटन,ऐसी बिरुदावलि नहिं आनकी।
सुमिरत सङ्कट-सोच-बिमोचन, मूरति मोद-निधानकी ॥ २ ॥

तापर सानुकूल गिरिजा, हर, लषन, राम अरु जानकी।
तुलसी कपिकी कृपा-बिलोकनि, खानि सकल कल्यानकी ॥ ३ ॥

राग गौरी
३१

ताकिहै तमकि ताकी ओर को।
जाको है सब भाँति भरोसो कपि केसरी-किसोरको ॥ १ ॥

जन-रञ्जन अरिगिन-गञ्जन मुख-भञ्जन खल बरजोरको।
बेद-पुरान-प्रगट पुरुषारथ सकल-सुभट-सिरमोर को ॥ २ ॥

उथपे-थपन,थपे उथपन पन,बिबुधबृन्द बँदिछोर को।
जलधि लाँघि दहि लङ्क प्रबल बल दलन निसाचर घोर को ॥ ३ ॥

जाको बालबिनोद समुझि जिय डरत दिवाकर भोरको।
जाकी चिबुक-चोट चूरन किय रद-मद कुलिस कठोरको ॥ ४ ॥

लोकपाल अनुकूल बिलोकिवो चहत बिलोचन-कोरको।
सदा अभय,जय, मुद-मङ्गलमय जो सेवक रनरोरको ॥ ५ ॥

भगत-कामतरु नाम राम परिपूरन चन्द चकोरको।
तुलसी फल चारो करतल जस गावत गईबहोर को ॥ ६ ॥

राग बिलावल
३२

ऐसी तोही न बूझिये हनुमान हठीले।
साहेब कहूँ न रामसे , तोसे न उसीले ॥ १ ॥

तेरे देखत सिंहके सिसु मेण्ढक लीले।
जानत हौं कलि तेरेऊ मन गुनगन कीले ॥ २ ॥

हाँक सुनत दसकन्धके भये बन्धन ढीले।
सो बल गयो किधौं भये अब गरबगहीले ॥ ३ ॥

सेवकको परदा फटे तू समरथ सीले।
अधिक आपुते आपुनो सुनि मान सही ले ॥ ४ ॥

साँसति तुलसीदासकी सुनि सुजस तुही ले।
तिहुँकाल तिनको भलौं जे राम-रँगीले ॥ ५ ॥

३३

समरथ सुअन समीरके,रघुबीर-पियारे।
मोपर कीबी तोहि जो करि लेहि भिया रे ॥ १ ॥

तेरी महिमा ते चलै चिञ्चिनी-चिया रे।
अँधियारो मेरी बार क्यो,त्रिभुवन-उजियारे ॥ २ ॥

केहि करनी जन जानिकै सनमान किया रे।
केहि अघ औगुन आपने कर डारि दिया रे ॥ ३ ॥

खाई खोञ्ची माँगि मैं तेरो नाम लिया रे।
तेरे बल,बलि,आजु लौं जग जागि जिया रे ॥ ४ ॥

जो तोसों होतौ फिरौं मेरो हेतु हिया रे।
तौ कयों बदन देखावतो कहि बचन इयारे ॥ ५ ॥

तोसो ग्यान-निधान को सरबग्य बिया रे।
हौं समुझत साई-द्रोहकी गति छार छिया रे ॥ ६ ॥

तेरे स्वामी राम से,स्वामिनी सिया रे।
तहँ तुलसीके कौनको काको तकिया रे ॥ ७ ॥

३४

अति आरत, अति स्वारथी, अति दीन-दुखारी।
इनको बिलगु न मानिये, बोलहिं न बिचारी ॥ १ ॥

लोक-रीति देखी सुनी, व्याकुल नर-नारी।
अति बरषे अनबरषेहूँ, देहिं दैवहिं गारी ॥ २ ॥

नाकहि आये नाथसों, साँसति भय भारी।
कहि आयो, कीबी छमा, निज ओर निहारी ॥ ३ ॥

समै साँकरे सुमिरिये, समरथ हितकारी।
सो सब बिधि ऊबर करै, अपराध बिसारी ॥ ४ ॥

बिगरी सेवककी सदा,साहेबहिं सुधारी।
तुलसीपर तेरी कृपा, निरुपाधि निरारी ॥ ५ ॥

३५

कटु कहिये गाढे परे, सुनि समुझि सुसाईं।
करहिं अनभलेउ को भलो, आपनी भलाई ॥ १ ॥

समरथ सुभ जो पाइये, बीर पीर पराई।
ताहि तकैं सब ज्यों नदी बारिधि न बुलाई ॥ २ ॥

अपने अपनेको भलो, चहैं लोग लुगाई।
भावै जो जेहि तेहि भजै, सुभ असुभ सगाई ॥ ३ ॥

बाँह बोलि दै थापिये, जो निज बरिआई।
बिन सेवा सों पालिये, सेवककी नाईं ॥ ४ ॥

चूक-चपलता मेरियै, तू बड़ो बड़ाई।
होत आदरे ढीठ है, अति नीच निचाई ॥ ५ ॥

बन्दिछोर बिरुदावली, निगमागम गाई।
नीको तुलसीदासको, तेरियै निकाई ॥ ६ ॥

राम गौरी
३६

मङ्गल-मूरति मारुत-नन्दन। सकल-अमङ्गल-मूल-निकन्दन ॥ १ ॥

पवनतनय सन्तन हितकारी। ह्रदय बिराजत अवध-बिहारी ॥ २ ॥

मातु-पिता,गुरु,गनपति,सारद। सिवा समेत सम्भु,सुक,नारद ॥ ३ ॥

चरन बन्दि बिनवौं सब काहू। देहु रामपद-नेह-निबाहू ॥ ४ ॥

बन्दौं राम-लखन-बैदेही। जे तुलसीके परम सनेही ॥ ५ ॥


Spread the Glory of Sri SitaRam!

Shiv

शिव RamCharit.in के प्रमुख आर्किटेक्ट हैं एवं सनातन धर्म एवं संस्कृत के सभी ग्रंथों को इंटरनेट पर निःशुल्क और मूल आध्यात्मिक भाव के साथ कई भाषाओं में उपलब्ध कराने हेतु पिछले 8 वर्षों से कार्यरत हैं। शिव टेक्नोलॉजी पृष्ठभूमि के हैं एवं सनातन धर्म हेतु तकनीकि के लाभकारी उपयोग पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्कृष्ट व निःशुल्क सेवाकार्यों हेतु आपके आर्थिक सहयोग की अति आवश्यकता है! आपका आर्थिक सहयोग हिन्दू धर्म के वैश्विक संवर्धन-संरक्षण में सहयोगी होगा। RamCharit.in व SatyaSanatan.com धर्मग्रंथों को अनुवाद के साथ इंटरनेट पर उपलब्ध कराने हेतु अग्रसर हैं। कृपया हमें जानें और सहयोग करें!

X
error: