RamCharitManas (RamCharit.in)

इंटरनेट पर श्रीरामजी का सबसे बड़ा विश्वकोश | RamCharitManas Ramayana in Hindi English | रामचरितमानस रामायण हिंदी अनुवाद अर्थ सहित

रामचरितमानस विमर्श

रामचरितमानस (तुलसीकृत रामायण) में कितनी चौपाई दोहे छंद है

Spread the Glory of Sri SitaRam!

रामचरितमानस (तुलसीकृत रामायण) में कितनी चौपाई दोहे छंद है:

श्री रामचरितमानस भगवान श्रीराम का वाङ्गमय विग्रह ही है। गोस्वामी तुलसीदास जी की सिद्ध शब्द साधना ने इसके प्रत्येक शब्द को मंत्रात्मक सामर्थ्य प्रदान किया है। उन्होंने स्वयं ही मानस में लिखा कि अर्थहीन और अनमिल होते हुए भी ‘महेश के प्रताप’ से अनेक शब्द ‘साबर मंत्र’ हो जाते हैं। अतः इस ‘महेश मानस’ की रचना में ऐसी शक्ति न होगी तो अन्यत्र कहाँ होगी?

मानस में केवल पाँच छन्द हैं जो प्रत्येक काण्ड में हैं – चौपाई, दोहा, हरिगीतिका, सोरठा और शार्दूलविक्रीडित

आइये जानते हैं रामचरितमानस (तुलसीकृत रामायण) में कुल कितनी चौपाई, दोहे, श्लोक, सोरठा, अन्य छंद है;

रामचरितमानस (तुलसीकृत रामायण) में कुल कितने पद है:

रामचरितमानस (तुलसीकृत रामायण) में कुल 10902 पद है।

रामचरितमानस (तुलसीकृत रामायण) में कितनी चौपाई है:

रामचरितमानस (तुलसीकृत रामायण) में 9388 चौपाई है।

रामचरितमानस (तुलसीकृत रामायण) में कितने दोहे है:

रामचरितमानस (तुलसीकृत रामायण) में 1172 दोहा है। जिनमें

  • बालकाण्ड में 359,
  • अयोध्याकाण्ड में 314,
  • अरण्यकाण्ड में 51,
  • किष्किन्धाकाण्ड में 31,
  • सुन्दरकाण्ड में 62,
  • युद्धकाण्ड में 148 और
  • उत्तरकाण्ड में 207 दोहे सम्मिलित हैं।

रामचरितमानस (तुलसीकृत रामायण) में कितने सोरठा है:

रामचरितमानस (तुलसीकृत रामायण) में 87 सोरठा है।

रामचरितमानस (तुलसीकृत रामायण) में कितने श्लोक है:

रामचरितमानस (तुलसीकृत रामायण) में कुल 47 श्लोक है। इन श्लोकों में अनुष्टुप्, शार्दूलविक्रीडित, वसन्ततिलका, वंशस्थ,  उपजाति, प्रमाणिका, मालिनी, स्रग्धरा, रथोद्धता, भुजङ्गप्रयात, तोटक शामिल हैं।

रामचरितमानस (तुलसीकृत रामायण) में कितने छन्द है:

रामचरितमानस (तुलसीकृत रामायण) में हरिगीतिका, चौपैया, त्रिभङ्गी, तोमर छंदों की संख्या – 208

हरिगीतिकाओं की सङ्ख्या 139 है –

  • बालकाण्ड में 47,
  • अयोध्याकाण्ड में 13,
  • अरण्यकाण्ड में 14,
  • किष्किन्धाकाण्ड में 3,
  • सुन्दरकाण्ड में 6,
  • युद्धकाण्ड में 38 और
  • उत्तरकाण्ड में 18

रामचरितमानस (तुलसीकृत रामायण) में तीन स्थानों पर आठ-आठ (कुल 24) तोमर छन्दों का प्रयोग है।

रामचरितमानस (तुलसीकृत रामायण) में 31 तोटक छन्द हैं

छंदों के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यह लेख पढ़ें: रामचरितमानस में छंद


Spread the Glory of Sri SitaRam!

Shiv

शिव RamCharit.in के प्रमुख आर्किटेक्ट हैं एवं सनातन धर्म एवं संस्कृत के सभी ग्रंथों को इंटरनेट पर निःशुल्क और मूल आध्यात्मिक भाव के साथ कई भाषाओं में उपलब्ध कराने हेतु पिछले 8 वर्षों से कार्यरत हैं। शिव टेक्नोलॉजी पृष्ठभूमि के हैं एवं सनातन धर्म हेतु तकनीकि के लाभकारी उपयोग पर कार्यरत हैं।

3 thoughts on “रामचरितमानस (तुलसीकृत रामायण) में कितनी चौपाई दोहे छंद है

  • Radhe Shyam Dubey , Ujjain (M.P.)

    Very important & useful details have been provided about our sacred religious book Shrimad Ramcharitmanas written by rev. Tulsidas. Everyone should save this details. Many many thanks for ur laborious efforts.
    Jai Shri Ram.

    Reply
    • Rama shanker Tiwary Tiwari

      Excellent analysis.

      Reply
  • Toofan Gouda

    ThankYiu So Much 😍❤️
    Jai Siyaram Jai GauriShankar Jai Hanuman 🙏🌼❤️❤️

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्कृष्ट व निःशुल्क सेवाकार्यों हेतु आपके आर्थिक सहयोग की अति आवश्यकता है! आपका आर्थिक सहयोग हिन्दू धर्म के वैश्विक संवर्धन-संरक्षण में सहयोगी होगा। RamCharit.in व SatyaSanatan.com धर्मग्रंथों को अनुवाद के साथ इंटरनेट पर उपलब्ध कराने हेतु अग्रसर हैं। कृपया हमें जानें और सहयोग करें!

X
error: